मरीज को यह अधिकार है: हम मरीजों के अधिकार की चर्चा करेंगे जिनको ध्यान में रखते हुए मरीजों का गर्भपात की जानकारी एवं दवा दें: - गुणात्मक तथा निरंतर देखभाल के लिए मरीजों के अधिकारों का आदर करना चाहिए। विशेषकर गर्भपात तथा गर्भनिरोधक सेवाओं में यह और भी आवश्यक है। जानकारी : कि वह प्रजनन स्वास्थ्य,गर्भनिरोधक, गर्भपात के विकल्पों को जानें। पंहुच : कि जाति,उम्र वैवाहिक या आर्थिक स्थिति के भेदभाव के बिना सेवाओं तक उसकी पहुँच हो। पंसद: कि वह गर्भनिरोधक के इस्तेमाल एवं विधि के चयन में निर्णय लेने में सक्षम हो। सुरक्षा : कि सुरक्षित एवं प्रभावी गर्भपात करा सके। गुप्तता : कि परामर्श एवं सेवा से दौरान उसे निजी वातावरण मिले। गोपनीयता : कि उसे विश्वास दिलाया जा सके कि उसकी व्यक्तिगत जानकारियां गोपनीय रहेंगी। सम्मान : कि उससे सम्मान तथा विनम्रता के साथ पेश आया जाए। आराम : कि सेवा पाने के दौरान वह महसूस करे। निरंतरता : कि उपचार बाद देखभाल तथा गर्भ निरोधक सेवाओं को जब तक चाहे उसे प्रदान किया जाए। 10. विचार: कि प्रदान की गई सेवाओं पर वह अपना विचार प्रकट क्र सके। स्रोत:- जननी/ जेवियर समाज सेवा संस्थान, राँची।