भूमिका ग्रामीण क्षेत्र में संतोष जैसा बहुत से लोग हैं। संतोष की की तरह इनके पास भी महिलाएं समस्या लेकर आती हैं। ये उन्हें उचित सलाह देते हैं। उनका ईलाज करते हैं। यह पुस्तिका संतोष जैसे काम कर रहे लोगों के लिए है। आमतौर पर माहवारी समय पर आने से महिलाएं चिंतित हो जाती है। वेसोचती है कि शायद उनका गर्भ ठहर गया है। ऐसी महिलाएं प्रायः स्थानीय दवा-दुकानों से सहायता लेती हैं। वे जड़ी-बूटी से ईलाज करने वाले के पास जाती है या अप्रशिक्षित ईलाज करने वालों का सहारा लेती हैं। ताकि ठहर गए गर्भ की सफाई कराई जा सके। इनका प्रयास होता है कि कम-से-कम माहवारी नियमित हो जाये। परिचय इसके लिए कुछ महिलाएं गर्भ की सफाई करवा लेती है। जबकि कुछ महिलाएं दूसरों की सलाह पर गोली या जड़ी-बूटी लेती है। क्या आपके पास महिला मरीज आती हैं? क्या आपके पास ऐसी महिलाएँ आती है, जिनकी माहवारी अनियमित हो गई हो? क्या आप महिला के गर्भवती होने का परीक्षण करते हैं? जो महिला के अपना गर्भ गिराना चाहती है, उन्हें आप क्या सलाह देते हैं? यदि इनमें से किसी भी प्रश्न का उत्तर आप हाँ में दे रही हैं तो आगे की जानकारी आपके लिए लाभदायक है । स्रोत:- जननी/ जेवियर समाज सेवा संस्थान, राँची।