सामान्य जानकारी महिला के कितने बच्चे है कितनी बार गर्भपात हुआ है य करवाया हुआ है| सारे बच्चे नार्मल डिलीवरी है या सिजेरियन हुआ है| मासिक की अंतिंम तिथि क्या है गर्भपात के लिए महिला तीन बार आने को तैयार है या नहीं एवं इमरजेंसी में शल्य विधि के लिए भी तैयार हो जाँच करवाएं पेशाब द्वारा गर्भ ठहरने का जाँच रक्तचाप गर्भाशय का आकार ब्लड ग्रुप –यदि महिला निगेटिव ग्रुप की है तो गर्भपात की पहली दवा की साथ (एनटीडी Anti D की सुई दी जाती है| इन सारे जानकारी एवं जाँच के बाद सही महिला को गर्भपात की पहलों दवा ट्रस्टमिफे एक गोली दें| दवा खिलाने के बाद उसे निम्नलिखित हिदायत या जानकारी दें:- हलका सर दर्द या उल्टी हो सकती है| दो दिन बाद 48 घंटें बाद उन्हें अपने क्लिनिक पर बुलाएं| यदि पहली दवा मंगल को दी है तो उसे बृहस्पतिवार को आने कहें| ठीक उसी तरह यदि वह तारीख समझती है तो उसे सही तारीख बताएं| अपने साथ घर का एक आदमी एवं सैनेटरी पैड लेकर जरुर आएँ| दवा खाने से लेकर गर्भपात की पूरी प्रकिया तक पति से शारीरिक सम्बन्ध न बनाएं या कंडोम का इस्तेमाल करें| स्रोत:- जननी/ जेवियर समाज सेवा संस्थान, राँची|