योनि द्वारा जाँच कर पूर्ण गर्भपात सुनिश्चित करें पेशाब जाँच कर लें गर्भनिरोधक उपायों की चर्चा करें। एक महीने के अंदर यदि मासिक न आये तो तुरंत चिकित्सा के पास आने की हिदायत दें। हर स्तर पर पुरुषों को शामिल करना गर्भ की सफाई की प्रत्येक चरण में उसके जीवन साथी को शामिल करना लाभदायक होता है। पुरुष साथी को इस बात के लिए प्रोत्साहित करें की वह पूरी प्रक्रिया में खुले रूप से भाग लें। सभी परामर्श दोनों साथी की उपस्थिति में दिए जा सकते हैं। यह उनके भविष्य में गर्भ निर्धारण सुनिश्चित करने में मदद करेगा। साथ ही, दोनों, विचार कर किसी गर्भनिरोधक का चयन कर सकेंगें। कैसे सुनिश्चित करें की सभी इस विधि के बारे में जानें एक स्थानीय हकीम होने के नाते आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है। आप गर्भपात की आसान विधि के बारे में लोगों को सरल तरीके से बता सकते हैं। गर्भ की सफाई शुरुआती दौर में करनी चाहिए। इसके महत्व पर आप इन्हें शिक्षित कर सकते हैं। इस सन्दर्भ में आपके परामर्श की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्रोत:- जननी/ जेवियर समाज सेवा संस्थान, राँची।