भूमिका यह शंका होने पर कि उषा गर्भवती हो सकती है, मोहन उसे पास के एक दवा की दुकान पर गया| उसे अपनी परेशानी बताई| दुकानदार ने उषा के पेशाब की जाँच के बाद उसने बताया कि उषा गर्भवती है| उसने उषा को खाने की कुछ गोलियां दी| उसने कहा कि गोलियों लेने से गर्भ निकल जायेगा और माहवारी नियमित हो जाएगी| परन्तु उषा की माहवारी नहीं आई| अनचाहे गर्भ की स्थिति में क्या करें प्रीति एक अविवाहित लड़की है| वह अपनी परेशानी को लेकर लगातार स्थानीय हकीम के पास जाती रही| परन्तु उसने हकीम को यह नहीं बताया कि उसकी माहवारी अनियमित हो गई है| सीता के साथ दूसरी घटना है| माहवारी न आने पर उसकी माँ उसे जड़ी-बूटियों का रस पीने को देती रही| सीता तीन दिनों तक रोज सुबह रस सेवन करती है| करुणा को तीन माह का गर्भ है| वह और उसका पति अभी बच्चा नहीं चाहते है| दोनों ने यह तय किया कि स्थानीय नर्स पुष्पा से मिलकर गर्भ की सफाई करवा लेंगे| अनचाहे गर्भ की स्थिति में अधिकांश दम्पति गर्भ को हटाना ही चाहते है| गाँव के स्तर पर जिनसे वे सामान्य तौर पर सलाह लेते हैं, वे हैः जड़ी-बूटी से ईलाज करने वाले स्थानीय दवा की दुकान स्थानीय हकीम स्थानीय नर्स, जो सर्जरी से गर्भपात कराती हो प्रशिक्षित डॉक्टर गाँव या उसके नजदीक इन लोगों के उपलब्ध होने के कारण सलाह के लिए लोग इनके पास जाते है| स्रोत:- जननी/ जेवियर समाज सेवा संस्थान, राँची|