भूमिका स्थानीय स्तर पर अनचाहे गर्भ को हटाने के बहुत से उपाय उपलब्ध है| आमतौर पर गांवों में लोग जड़ी-बूटी तथा आयुर्वेद का सहारा लेते हैं| परन्तु यह शायद ही काम करता है और गर्भ बढ़ता जाता है| गाँव से स्तर पर दाईयों के काम करने का तरीका अलग होता है| कुछ दाई योनि के रास्ते पतली लकड़ी डालकर गर्भ गिराने का काम करती है| कुछ डागरीन इस काम के लिए लोहे की छड़ का इस्तेमाल करती है| कुछ मामलों में इन तरीकों से सफलता मिलती है| परन्तु आमतौर पर ऐसे तरीकों से परेशानियों बढ़ सकती है| अनचाहे गर्भ का स्थानीय ईलाज अधूरा गर्भपात होने के कारण ज्यादा खून का बहना| इस वजह से शरीर कमजोर होगा और कभी-कभी मौत भी हो सकती है| पेडू का दर्द, बुखार तथा योनि से बदबूदार स्त्राव होना | कुछ मामलों में महिला दुबारा गर्भवती नही हो सकती | हर वर्ष गर्भपात के दौरान अनेकों महिलाएं मौत की शिकार होती है| मौत का कारण अत्याधिक रक्त- स्राव, बुखार या सफाई के दौरान गर्भाशय का फट जाना हो सकता है| आपके क्षेत्र में अनचाहे गर्भ का स्थानीय ईलाज क्या है? क्या आपने असुरक्षित गर्भपात के कारण महिलाओं की मौत के बारे में सुना है? स्रोत:- जननी/ जेवियर समाज सेवा संस्थान, राँची|