परिचय आंखें प्रकृति की सबसे सुंदर और अमूल्य देन हैं| आंखों को सही पोषण नहीं मिलने से आंखें कई बीमारियों की शिकार हो सकती हैं| विभिन्न प्रकार के हेल्दी डायट को अपना कर इन बीमारियों से बचा जा सकता है| जब भी हेल्दी होने की बात आती है तो हमारा ध्यान हार्ट, ब्रेन, किडनी एंड हड्डियों की तरफ तो जाता है पर हम महत्वपूर्ण हिस्से आंख को भूल जाते हैं| जिस तरह हमारी बॉडी को एक बैलेंस डायट की जरूरत होती है, वैसे ही हमारे आंखों को भी न्यूट्रीशन की जरूरत होती है| समय पर और सही मात्र में न्यूट्रीशन नहीं मिलने से ड्राइ आइज, नाइट ब्लाइंडनेस, मोतियाबिंद और ग्लूकोमा जैसी बीमारियां हो सकती हैं| जानते हैं आखों के लिए हेल्दी न्यूट्रीएंट्स को| हर विटामिन के हैं अलग फायदे विटामिन ए : शुरुआत करते हैं सबसे पहले विटामिन ए से| यह आंखों के लिए सबसे महत्वपूर्णविटामिन है| यह वसा में घुलनशील विटामिन है| इस विटामिन की जरूरत आंखों में रेटिना को होती है| विटामिन ए की कमी से नाइट ब्लाइंडनेस और जिरोप्थेल्मिया जैसी आंखों कि बीमारी होती है| हमारे बॉडी में विटामिन ए की जरूरत 5000 आइयू है (आरडीए), वैसे फूड जिनमें विटामिन ए की मात्र पायी जाती है वो हैं स्वीट पोटेटो, गाजर, हरी सब्जियां, खुबानी, ब्रोकली, मक्खन, टमाटर, अंडा इत्यादि| विटामिन सी : यह एक अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट है| इसके साथ ही यह सूरज की तेज रोशनी से हमारे आंखों की रक्षा करता है| पपीता, आम, अन्नानास, नींबू, संतरा, ब्रोकली, फूलगोभी इत्यादि विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां हैं| वैसे लोग जो स्मोकिंग करते हैं उन्हें विटामिन सी की जरूरत सामान्य से 35 मिलीग्राम अधिक होती है| इनके अलावा विटामिन इ, ओमेगा 3 और जिंक भी आंखों के लिए आवश्यक न्यूट्रियेंट्स हैं| इस प्रकार सही मात्र में आंखों के लिए आवश्यक न्यूट्रियेंट्स का सेवन करके आंखों को बीमार होने से खासकर ग्लूकोमा से बचाया जा सकता है| स्त्रोत: दैनिक समाचारपत्र