परिचय स्वास्थ्य मंत्री कैंसर रोगी निधि (एचएमसीपीएफ) को वर्तमान में भारत सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त 27 कैंसर केन्द्रों के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले कैंसर के रोगियों के उपचार हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय आरोग्य निधि (आरएएन) के तहत 100 करोड़ रु. की कोष निधि से स्थापित किया जाता है। कोष से प्राप्त ब्याज का सरकारी अस्पतालों और संस्थानों में रोगियों के उपचार हेतु उपयोग किया जाता है। हम निर्धन और जरूरतमंद कैंसर रोगियों की मदद करने के लिए लोगों, न्यासों, कॉर्पोरेट और निधियक एजेंसियों से उदारतापूर्वक दान करने की आग्रहपूर्वक अपील करते हैं। आरएएन पर अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर देखें। बैंक की जानकारी आपकी उदारता अनेक लोगों के जीवन में परिवर्तन ला सकती है। आप अपना दान खाता सं. 26030100006633, आईएफएससी कोड: BARBONIRDEL, बैंक ऑफ़ बड़ोदा, निर्माण भवन, नयी दिल्ली में कर सकते हैं। आप अपने आदाता के खाते में देय चेक/डीडी “स्वास्थ्य मंत्री कैंसर रोगी निधि” के पक्ष में निम्नलिखित पते पर भी भेज सकते हैं: अवर सचिव (अनुदान), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, कमरा नं. 514 –ए, निर्माण भवन, नयी दिल्ली – 110011 टेलीफोन: 011- 23061342 स्त्रोत: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार