दाद का इलाज के लिए अपनाए यह दाद के घरेलु नुस्खे और दाद से परमेंट छुटकारा पाय। दाद की पहरेज का भी थोड़ा ध्यान रखे और जरूर लगे तो दाद की आयुर्वेदिक दवाई का भी प्रयोग कर सकते है। दाद के लक्षण Causes of symptoms दोस्तो अगर आप को कोई रोग का अड्रेश जानना है , मतलब की आप को उस रोग के बारेमें जानना है, तो आपको उस रोग के लक्षण को बारे में सही पता होना चाहिए। दाद के लक्षण कुछ इस प्रकार है। लाल चकत्ता, त्वचा में खुजली या जलन, त्वचा पर परतदार और उभरा हुआ दाग, दाग का फैलना या बढ़कर फफोला बन जाना, दाग का बाहरी तरफ से किनारों पर लाल हो जाना या एक अंगूठी के समान आकृति वाला दाग, ऊपर की तरफ उभरे हुए किनारों वाले दाग। दाद का कारण Causes of ringworm अगर कोई भी रोग या समस्या का कारण रोका जाय तो, वो समस्या बिना कोई प्रयत्ने आधी हो जाएगी। दाद के कारण जान ने के बाद आपको दाद होने के कारनो से दूर रहना है। पित्त की वृद्धि आयुर्वेद में वात, पित्त, और कफ इस प्रकार तीन प्रकार के दोष बताया है। पित्तजन्य द्रव्यों जैसे कि अम्ल, लवण, तीखा रस वाले पदार्थ का ज्यादा सेवन करना। रात को देर रात तक जाग ना, क्रोध करना, या ज्यादा गर्मी में रहना। इन सब क्रिया व द्रव्यों से पित्त की विकृति होती है। रक्त की विशुद्धि स्किन प्रॉब्लम होने में रक्त दोष का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है। आयुर्वेद में रस, रक्त, मांस … शुक्र इस प्रकार सात धातुओ के बारेमें बताया है। अगर पित्त व कफ दोष विकृत होते है, साथ मे लिवर का कार्य मे प्रॉब्लम होती है और रक्त धातु बिगडती है। बिगड़ा हुआ रक्त विभिन्न प्रकार के स्कीन के रोगों को आमन्त्रित करता है। दाद के रोगी की चीज़ों का उपयोग करना अगर किसी को दाद रोग है, और आप उनकी चीज़ें जैसे कि कपड़े, कंघी वगैरह का उपयोग करते है। तो आपको दाद का इंफेक्शन होने की सम्भावना बढ़ जाती है। इंफेक्शन की वजह से यह प्रॉब्लम होती है। विरुद्ध आहार का सेवन करना जो आहार एक आहार से दुशरे आहार से विरुद्ध है, वोह दोनों आहार एक साथ सेवन करने से स्किन के कई सारे रोग होने की संभावनाएं बढ़ जाती है उनमें से दाद भी एक है। विरुद्ध आहार जैसे कि दूध के साथ फल का सेवन करना। दाद का इलाज How to treat ringworm दाद का इलाज के लिए आपको शरुआत में घरेलु उपाय आजमाने चाहिए, अगर कुछ समय के लिए घरेलु उपाय से फर्क नही लग रहा है, तो आपको आयुर्वेदिक दवाई लेनी चाहिए। साथ में योगासन और पहरेज का ध्यान रखना चाहिए। दाद का इलाज में दाद के लिए घरेलु उपाय – Home remedies of ringworm दाद के घरेलु उपाय के बारेमें पहले हम जानगे। गिलोय रस जैसे कि हमने जाना कि दाद आयुर्वेद के अनुसार पित्त दोष और रक्त धातु की दृष्टि होने से होती है। गिलोय का रस लिवर का फंक्शन ठीक करके रक्त की सुद्धि करता है। दाद का इलाज के गिलोय एकदम निर्दोषों औषधि है, और इसका रिजल्ट भी अच्छा है। कैसे सेवन करे? हर सुबह – शाम 20 से 50 ml तक गिलोय का रस का सेवन करना चाहिए। नीम का चूर्ण स्किन के कोई भी रोग क्यो न हो इसमे नीम का चूर्ण का अक्सीर उपयोग होता है। आयुर्वेद के अनुसार तिक्त रस पित्त और कफ को ठीक करता है, साथ मे रक्त को भी सुद्ध करता है। नीम आयुर्वेद के कई सारी औषधियो में अग्रणी है। कैसे सेवन करे? आपको दाद का इलाज के लिए अच्छा रिजल्ट के लिए 1 चमच नीम चूर्ण को सुबह शाम सेवन करना चाहिए। एरण्ड का तेल पंचकर्म चिकित्सा का आजकल दिनप्रतिदिन महत्व बढ़ता ही जा रहा है। एरण्ड तेल को आपको मृदु विरेचन या रेच के लिए उपयोग में लेना है। जैसे रेच आने चालू हो जाते है, वैसे पित्त कम होता जाने लगता है। कैसे सेवन करे? रात को सोते समय एक चमच एरण्ड तेल का गुनगुने पानी के साथ सेवन करना चाहिए। हल्दी पावडर हल्दी में एंटीकैंसर,एन्टीओबेसिटी, एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई सारे गुण पाए जाते है। हल्दी रोपण करने के गुण के साथ साथ कफ को ठीक करति है। कैसे सेवन करे? हल्दी को आप सुबह शाम दूध या गुनगुने पानी के साथ भी सेवन कर सकते है। वैसे आप दाद पर लगाने के लिए भी प्रयोग कर सकते है। नारियल तेल Coconut oil ringworm नारियल का तेल दाद, खाज ,खुजली में बड़ा लाभदायक है। नारियल का तेल तीनो दोष वात, पित्त, और कफ का शमन करता है। स्कीन के रोगों के लिए नारियल के तेल बडा लाभदायक है। कैसे प्रयोग करे? जिस जगाह पर आपको दाद है, वहां उस भाग को ठीक से धो कर नारियल का तेल लगना चाहिए। दाद की आयुर्वेदिक दवाई Ayurvedic treatment for ringworm दाद के लिए आयुर्वेदिक दवाई ज्यादा असरदार और सुरक्षित है। दाद की सबसे बेस्ट आयुर्वेदिक दवाई जैसे की…. किशोर गूगल वटी आरोग्य वर्धिनी रस वटी अविपत्तिकर रस वटी मंजिस्ठा वटी पंचनिम्ब वटी गोखरू घन वटी वासा घन वटी त्रिफला गूगल वासादी वटी असन्दी घन वटी स्किन केप आयुर्वेद में तो दाद व स्किन रोगों के लिए बहुत सारी दवाई के बारे में बताया है। हमने सिर्फ और सिर्फ आपकी जानकारी के लिए इन दवाई के बारेमे बताया है। आप से विनंती है कि कृपया बिना डॉक्टर को पूछे किसी भी प्रकार की दवाई न ले क्योकि गलत तरीको से ली हुई कोई भी दवाई की साइड इफेक्ट होती ही है। दाद की दवाई के लिए आप अपने इलाके के कोई अच्छे सरकारी या प्राइवेट आयुर्वेद हॉस्पिटल में जाकर ठीक से दवाई कराय। दाद के लिए पंचकर्म चिकित्सा Panchkarma treatment of ringworm दाद का इलाज के लिए पंचकर्म चिकित्सा की तभी हीआवश्यकता होती है, जब दाद का रोग बहुत पुराना हो, साथ मे अन्य रोग भी साथ हो जैसे की हमने जाना कि दाद का रोग में पित्त कफ दोष व रक्त धातु में गड़बड़ी होती है। इनको ठीक करने के लिए पंचकर्म में भी विरेचन चिकित्सा बेस्ट है। दाद के लिए योगासन Yoga for ringworm शरीर मे मेटाबोलिज्म ठीक होता है, तो ज्यादातर प्रॉब्लम होने से बचा जा सकता है। योगासन करने से शरीर के हर अंगो को कसरत मिलती है , ब्लड सर्क्युलेशन ठीक से होता है, साथ मे मेटाबॉलिज्म ठीक होता है। योगसन से हॉर्मोन संतुलन रहते है, शरीर के कोषों को ठीक से ऑक्सीजन मिलता है, टेन्सन कम होता है। उत्तरासन त्रिकोनाशन भुजंगासन जानु शीर्षाशान पवन मुक्ताशन सूर्य नमस्कार सुबह दौड़ना या टहलना दाद में परहेज या सावधानियां Prevention of ringworm कोई भी रोग को अगर आपको जितना है, तो आपको उस रोग की परेहज का ध्यान रखना चाहिए। दाद के लिए सामान्य सी परहेज जो आप को दवाई या घरेलु उपाय के साथ पालन करना चाहिए। भोजन में ज्यादा लवण, खट्टे, तीखे पदार्थो का सेवन कम करें। बाहर का खाना या ज्यादा मसालेदार भोजन न करें। दिन में नींद न लें। रात को 12 बजे के बाद न जागे व सुबह 6 बजे से पहले उठ जाय। धूप में ज्यादा देर तक खड़े न रहें। दही का बिल्कुल सेवन न करें। कड़वे व कषाय रस वाले पदार्थों का ज्यादा सेवन करें। सुबह थोड़ी बहुत कसरत जरूर से करें।