कोरोनावाइरस समूह कोरोनावायरस (सीओवी) वायरसों का एक बड़ा समूह है जो सामान्य सर्दी से लेकर गंभीर बीमारियों जैसे मध्य पूर्व रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (MERS-CoV) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (SARS-CoV) होने का कारण है। नोवोल(नवीन) कोरोनावायरस (nCoV) एक नई विकृति है जो इससे पहले मनुष्यों में पहचानी नहीं गई थी। कोरोनावाइरस एक ज़ूनोटिक है जो जानवरों से इंसानों में संचारित होते हैं। विस्तृत जांच के अनुसार SARS-CoV बिल्लियों से मनुष्यों और MERS-CoV ड्रामडेरी ऊंटों से मनुष्यों में स्थानांतरित होता है। कई ज्ञात कोरोनावाइरस जानवरों में मिलते रहे थे जिससे अभी तक मनुष्यों के संक्रमित होने के कोई संकेत नहीं मिले थे। यह पहली बार है जिसमें कोरोनोवायरस से न केवल जानवर से इंसान प्रभावित हुए हैं बल्कि इंसान से इंसान संक्रमित हुए हैं। जिससे इस बीमारी ने वैश्विक आपदा का रुप ले लिया है। नोवेल कोरोनावायरस नोवेल कोरोनावायरस (CoV) (COVID 19) कोरोनवायरस का एक नया प्रकार है जो पहले मनुष्यों में पहचाना नहीं गया था। 2019-nCoV कहा जाने वाला यह वायरस दिसंबर 2019 में वुहान, चीन में फैला था और लोगों का मानना है कि इसका प्रकोप काफी तेजी से फैला और इसका पहले से पता नहीं चला। नोवेल कोरोना वायरस का प्रकोप चीन से प्रारंभ होकर वैश्विक आपदा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य देशों से भी कई मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस बीमारी के लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर गंभीर बीमारियों जैसे मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (एमईआरएस – सीओवी और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स-सीओवी) जैसे है। लक्षण सांस संबंधी अन्य बीमारियों के साथ, 2019-nCoV के संक्रमण की स्थिति में नाक का बहना, गले में खराश, खांसी और बुखार जैसे हल्के लक्षण पहले दिखाई देते हैं। ये लक्षण कुछ व्यक्तियों में अधिक गंभीर हो सकते हैं और ये निमोनिया या सांस लेने में कठिनाई का कारण बनते हैं। कुछ स्थितियों में यह बीमारी घातक हो सकती है। वृद्ध लोग, और कुछ पूर्व चिकित्सीय स्थितियों से प्रभावित और कमजोर लोग (जैसे, मधुमेह और हृदय रोग से पीड़ित लोग) इस वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित होते हैं। इन स्थितियों में मृत्यु के अधिक आंकड़ों ने इसकी पु्ष्टि की है। इसलिए इन रोगों से पीड़ित लोगों को अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है। लोगों को शरीर की प्रतिरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया जाता है। यह कैसे फैलता है? नोवेल कोरोनावायरस श्वसनतंत्र से संबंधित वायरस है जो मुख्य रूप से किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क के माध्यम से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति द्वारा खांसी,छींक और नाक बहने की स्थिति में उत्पन्न होने वाली बूंदों के संपर्क में आने या उत्पन्न होने वाली लार के संपर्क में रहने से अन्य व्यक्ति को संक्रमण हो सकता है। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हर कोई इन स्थितियों में सफाई का ध्यान रखें और सार्वजनिक स्थानों पर एक निश्चित दूरी लोगों बनाए रखे। लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए जरूरी है कि इन सावधानियों को पालन किया जाए। जैसे छींक आने की स्थिति में अपनी बांह की कोहनी का इस्तेमाल करें या जुकाम या खांसी में इस्तेमाल किये गये टिशू को तुरंत कचरे के डब्बे मे फेंके या नष्ट कर दें। स्वयं को और लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए जरुरी है कि अपने हाथ साबुन और पानी से प्रत्येक 10-15 मिनट पर धोते रहें या अल्कोहल आधारित सेनीटाइज़र से हाथ पर रगड़ कर उसे सेनीटाइज करते रहें। ताकि वायरस आपके हाथ पर लंबे समय तक नहीं रह सके। किसी भी स्थिति में अपने हाथ ऊपर दिये गये निर्देशों से साफ किये बिना अपने नाक, मुंह और आंखों को छूने से बचें। खुद को और दूसरों को इस बीमारी से कैसे बचाएं? यदि आपने हाल में चीन के साथ कोविड-2019से प्रभावित किसी भी देश की यात्रा की है (पिछले 14 दिनों के भीतर) या इस से प्रभावित किसी मरीज के संपर्क में आएं हैं तो आपको यह सलाह दी जाती है: अपनी वापसी के बाद 14 दिनों तक घर में अलग से रहें। डॉक्टर द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करें। अलग कमरे में सोएं। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कम संपर्क करें आगंतुकों से मुलाकात को नजरअंदाज करें। खांसने और छींकने पर नाक और मुंह ढक लें। सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण वाले किसी व्यक्ति के निकट संपर्क में आने से बचें। (किसी भी व्यक्ति से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखें)। भीड़-भाड़ की स्थिति से बचें। स्थानीय स्तर पर दिये जाने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करें। घर में हर किसी को हर समय हाथ की सफाई रखनी चाहिए और हाथ धोना चाहिए, विशेष तौर पर: छींकने या खांसने के बाद। बीमार की देखभाल के समय। भोजन तैयार करने से पहले और बाद में। खाने से पहले। शौचालय उपयोग के बाद। जब हाथ गंदे होते हैं। जानवरों या जानवरों के अपशिष्ट के संपर्क में आने के बाद। जरुरी सुरक्षात्मक उपाय · अपने हाथों को बार-बार धोएं एल्कोहल आधारित सेनेटाइजर या मिश्रण से अपने हाथ रगड़कर साफ करें या साबुन और पानी से अपने हाथों को बार-बार धोएं। एल्कोहल-आधारित सेनेटाइजर से हाथ रगड़ने पर या साबुन और पानी से अपने हाथ धोने से वायरस मार जाता है। · श्वास संबंधी सभी क्रियाओं में स्वच्छता बनाए रखें खाँसने और छींकने पर मुंह और नाक को अपनी कोहिनियों से ढंके या टिश्यू से ढकें- उपयोग में लाए गये टिशू को नष्ट करके कचरे के डिब्बे में फेंक दें और अपने हाथों को अल्कोहल-आधारित सेनेटाईजर से हाथ रगड़कर साफ करें या साबुन और पानी से साफ़ करें। क्योंकि खांसने और छींकने पर मुंह और नाक को ढंकने से कीटाणु और वायरस नहीं फैलते हैं। यदि आप छींकते हैं या खांसते हैं, तो आप उन वस्तुओं या लोगों को दूषित कर सकते हैं जिन्हें आप छूते हैं या जो आपके नजदीक होते हैं। · सामाजिक दूरी बनाए रखें सार्वजनिक स्थानों या भीड़ होने वाली किसी भी जगह पर अपने और अन्य लोगों के बीच कम से कम 1 मीटर (3 फीट) की दूरी बनाए रखें। खांसने वाले या छींकने वाले और बुखार से ग्रसित व्यक्ति से ये बनाए रखना बहुत जरुरी है। क्योंकि जब भी कोई व्यक्ति श्वसन रोग से संक्रमित होता है, जैसे कि 2019-nCoV से और खाँसता या छींकता हैं तो उस समय वायरस श्वास संबंधी छोटी बूंदें में किसी अन्य जगह या इंसान से स्पर्श कर सकते हैं और इससे ये संक्रमण हो सकता है। यदि आप बहुत करीब हैं, तो आप वायरस सांस में जा सकते हैं। · आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें कई पर भी जाने के दौरान या कार्य करते समय हमारे हाथ कई सतहों को छूते हैं जिससे ये वायरस से दूषित हो सकते हैं। क्योंकि यह वायरस सतह पर भी रह सकता है। यदि आप अपने दूषित हाथों से अपनी आँखें, नाक या मुँह को छूते हैं, तो स्पर्श करने से वायरस सतह से स्थानांतरित कर संक्रमित कर सकता है।