१. क्या कोरोना वैक्सीन की मात्रा जल्दी दी जाने वाली है? भारत सरकार जल्द ही इसके लिए तैयार है एवं कोविड 19 की वैक्सीन लांच करने की तैयारी में है। ज्यादा जानकारी एवं नवीनतम समाचारों के लिए देखें या क्लिक करें। २. क्या वैक्सीन टीके संभावित उपलब्धता के आधार पर सभी को एक साथ दी जाएगी? टीकों की संभावित उपलब्धता के आधार पर भारत सरकार द्वारा प्राथमिकता वाले समूहों का चयन किया गया है एवं उच्च जोखिम वाले लोगों के प्राथमिकता पर टीका लगाया जाएगा। पहले समूह में हेल्थकेयर और प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता शामिल हैं। कोविड 19 वैक्सीन प्राप्त करने वाले दूसरा समूह में 50 वर्ष से अधिक आयु और 50 वर्ष से कम आयु के सहरुग्णता की स्थिति वाले शामिल होंगे। 3. क्या वैक्सीन लेना अनिवार्य है? कोविड-19 के लिए टीकाकरण स्वैच्छिक है। फिर भी यह सलाह दी जाती है कि इस बीमारी के खिलाफ स्वयं की रक्षा के लिए कोविड-19 के वैक्सीन की नियत मात्रा प्राप्त करना उचित है और बीमारी के प्रसार को परिवार के सदस्यों दोस्तों रिश्तेदारों और सहकर्मियों सहित करीबी संपर्कों का बचाव करके इसके प्रसार के सीमित करना है। ४. क्या थोड़े समय में परीक्षित एवं और उपलब्ध कराई जा रही वैक्सीन सुरक्षित है? नियामक निकाय द्वारा सुरक्षा और प्रभावकारिता के आधार पर सुरक्षित घोषित करने के बाद ही देश में इस वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। ५. क्या वर्तमान में कोविड से संक्रमित (पुष्ट या संदिग्ध) को भी टीका दिया जाएगा? टीकाकरण स्थल पर कोविड-19 से पुष्ट या संदिग्ध संक्रमण वाले व्यक्ति से दूसरों में इसके फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए लक्षण समाधान के 14 दिनों के बाद ही संक्रमित व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। ६. क्या कोविड संक्रमण से स्वस्थ हो चुके व्यक्ति के लिए वैक्सीन लेना आवश्यक है? हां, यह सलाह दी जाती है कि पूर्व मे COVID-19 से संक्रमित रह चुके व्यक्ति को भी इसकी मात्रा लेना आवश्यक है। इससे बीमारी के खिलाफ एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया विकसित करने में मदद मिलेगी। ७. वैक्सीनेशन की नियत तारीख के बारे में लाभार्थी . को जानकारी कैसे मिलेगी? ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लाभार्थी को वैक्सीनेशन की नियत तिथि, स्थान और समय के बारे में अपने मोबाइल नंबर पर एसएसएस प्राप्त होगा। ८. क्या लाभार्थियों को वैक्सीनेशन पूर्ण होने के बाद उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त होगी? हाँ। कोरोना वैक्सीन की उचित खुराक मिलने पर, लाभार्थी को अपने मोबाइल नंबर पर एसएमएस प्राप्त होगा। वैक्सीन की सभी खुराक देने के बाद, एक क्यूआर कोड-आधारित प्रमाण पत्र भी उनके नंबर पर भेजा जाएगा। और इससे जुड़े सवाल एवं जवाब जानें स्त्राेत : मेरी सरकार(