पुनरज्जनी -एक परिचय मानसिक रूप से पिछड़े (MR) बच्चों के लिए मूल्यांकन का एक समेकित साधन पुनरज्जनी एक वेब आधारित सॉफ्टवेयर साधन है जो विशेष शिक्षाविदों की अंतर्विषयक टीम से प्राप्त जानकारी के आधार पर मानसिक रूप से पिछडे व्यक्ति के मूल्यांकन, निर्धारण तथा प्रोग्रामिंग के लिए सक्षम है। मानसिक रूप से पिछडे व्यक्ति के लाभ के लिए यह भारत में अपने प्रकार का पहला (सॉफ्टवेयर साधन) है। कार्यप्रणाली पुनरज्जनी RCI द्वारा अनुमोदित तीन मुख्य प्रकार की कार्य प्रणालियों जैसे कि FACP, MDPS एवं BASIC-MR को समेकित करता है। इन अल्गॉरिद्म्स के आधार पर हर व्यक्ति की शक्तियां एवं आवश्यकताएं सुझायी जाती हैं। हर व्यक्ति के लिए स्वच्छन्दता प्राप्त क्षेत्र, सशक्तिकरण के लिए आवश्यक क्षेत्र एवं समस्याग्रस्त क्षेत्रों की पहचान की जाती है। इस विश्लेषण के आधार पर, यथेष्ट दीर्घकालीन लक्ष्यों एवं अल्पकालीन उद्देश्यों की पहचान की जाती है और हर व्यक्ति के लिए यथोचित पाठ योजना की अनुशंसा की जाती है। इस साधन में शामिल किए गए ग्रुपिंग अल्गॉरिद्म से MR बच्चों के समूह शिक्षण के लिए समरूप समूह बनाने में मदद मिलती है। मूल्यांकन में सहायक पुनरज्जनी समय-समय पर किए जाने वाले मूल्यांकन एवं निर्धारणों के लिए अंतर्निहित प्रणाली प्रदान करता है। यह विशेष शिक्षाविदों को व्यक्ति विशेष के अनुकूलक आचरणों से सम्बन्धित प्रदर्शन की व्यापक तस्वीर ज्ञात करने में मदद करता है। यह प्रणाली इस सिद्धांत का अनुसरण करती है कि मूल्यांकन कार्यक्रम के नियोजन का पहला चरण है, जिसके बाद वैयक्तिक कार्यक्रम की योजना बनाई जाती है। यह कार्यक्रम की प्रभावशीलता ज्ञात करने के लिए त्रैमासिक मूल्यांकन का मंच भी प्रदान करता है। यदि आवश्यक हो तो नए लक्ष्य एवं उद्देश निर्धारित किए जा सकते हैं। यह सॉफ्टवेयर एक तीन से अठारह वर्ष के MR बच्चे की प्रोग्रामिंग के प्रबन्ध की सुविधा से लैस है। विशेष शिक्षाविदों एवं समाज को लाभ मूल्यांकन/ निर्धारण में एकरूपता मूल्यांकन में व्यक्तिपरकता कारक में कमी करना विशेष शिक्षाविदों की हाथों से किए जाने वाले बोझिल कार्य से मुक्ति विशेष शिक्षाविदों को बच्चों की देखभाल के लिए अधिक समय की उपलब्धता MR बच्चे के विकास के स्वरूप का ग्राफ़िकल प्रस्तुतिकरण इस प्रणाली ने केरल में आठ विशेष स्कूलों में क्षेत्र परीक्षण के दो वर्ष पूर्ण कर भी लिए हैं और देश भर में 100 विशेष स्कूलों में विस्तृत परीक्षण के लिए तैयार है।