फाइबर(रेशे) हम अपने भोजन में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन्स, खाने के तेल, विटामिन्स और मिनरल्स पर फिर भी कभी ध्यान देते हैं पर कभी भोजन में उचित मात्रा में फाइबर रेशे के बारे में सोचते हैं? शायद नहीं। रेशाें की उपयाेगिता फाइबर या रेशे कई तरह से हमारे को स्वस्थ लाभ पहुंचाते हैं जैसे की मल त्यागने की प्रक्रिया को सुलभ बनाते हैं, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को काबू में रखते हैं, ह्रदय को स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं, शरीर से फालतू चर्बी को निकालकर वजन को बढ़ने नहीं देते आदि। रेशाें की मात्रा इस वीडियो में समझाया गया है की हमे प्रतिदिन अपने आहार में कितनी फाइबर या रेशों को सम्मिलित करने चाहियें और इनका स्रोत क्या है. स्रोत : सीनेजर्स क्लब