अदरक के अनमोल गुण वैसे तो भोजन मे अदरक का प्रयोग इसके स्वाद को दोगुना कर देता है परन्तु हाल ही में इसके नए फायदे एक शोध मे पता चले है। ईरान की शाहद सौगादि यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंस के शोधकत्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि अदरक के प्रयोग से डायबिटीज टाईप 2के खतरे को काफ़ी हद तक कम हो जाते है । 88 मरीजों पर 10 साल तक किए गए अपने अध्ययन के आधार पर यह निश्कर्ष निकाला गया है। इसके अलावा, अदरक के कई अनमोल गुण भी हैं।अदरक में आपको स्वस्थ रखने की जबरदस्त शक्ति होती है। भारतवासियों को 5,000 साल पहले से अदरक में पाए जाने वाले गुणों के विषय में जानकारी है। विटामिन्स के साथ मैग्नीज और कॉपर अदरक में बहुत सारे विटामिन्स के साथ-साथ मैग्नीज और कॉपर भी पाए जाते हैं जिनकी शरीर को सुचारु रूप से चलाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अदरक कई सारे गुणों की खान है और इसे विभिन्न तरीकों से उपयोग में लाया जा सकता है, पर अदरक के रस का इस्तेमाल सबसे अच्छा तरीका समझा जाता है। सूजन को करने की शक्ति अदरक के रस में सूजन को कम करने की शक्ति अत्यधिक मात्रा में होती है और यह उन लोगों के लिए वरदान की तरह है, जो जोड़ों के दर्द और सूजन से परेशान हैं। एक अध्ययन के अनुसार जो लोग अदरक के रस का उपयोग नियमित तौर पर करते हैं उन्हें जोड़ों में सूजन और दर्द पैदा करने वाली बीमारियां परेशान नहीं करतीं। आपके जोड़ों की समस्या नई हो या कई साल पुरानी- यकीन रखिए कि अदरक का ज्यूस बहुत असरकारी है। अदरक के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में ताजे रक्त के प्रवाह को बढ़ाते हैं, क्योंकि इनमें खून को साफ करने का खास गुण होता है। अन्य गुण अदरक में कैंसर जैसी भयानक बीमारी से शरीर को बचाए रखने का गुण होता है। यह कैंसर पैदा करने वाले सेल्स को खत्म करता है। एक शोध के अनुसार अदरक स्तन कैंसर पैदा करने वाले सेल को बढ़ने से रोकता है। अदरक में खून को पतला करने का चमत्कारिक गुण होता है और इसी कारण से यह ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी में तुरंत लाभ के लिए जाना जाता है। सभी प्रकार के दर्द से राहत देने की इसकी क्षमता इसे बहुत ही खास बनाती है। चाहे आपके दांत में दर्द हो या सिर में- अदरक का रस बहुत असरकारक है। शोधों के हिसाब से यह माइग्रेन से बचने में भी आपकी मदद करता है। अगर आपको पाचन संबंधी कोई भी समस्या है, तो समझ लीजिए कि आपकी यह समस्या अब आपको और परेशान नहीं कर पाएगी। अदरक का रस आपके पेट में पड़े हुए खाने को निकास द्वार की तरफ धकेलता है। अदरक का यह चमत्कारी गुण आपको न केवल पाचन और गैस बल्कि सभी तरह के पेट दर्द से भी निजात दिलाता है। अदरक के रस में गठिया रोग को भी ठीक करने की क्षमता होती है। इसके सूजन को खत्म करने वाले गुण गठिया और थायराईड से ग्रस्त मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। अदरक के रस के नियमित इस्तेमाल से आप कोलेस्ट्रॉल को हमेशा कम बनाए रख सकते हैं। यह रक्त के थक्कों को जमने नहीं देता और खून के प्रवाह को बढ़ाता है और इस प्रकार हृदय की बीमारियों से बचाए रखता है। अदरक को सर्दी से बचाने में सबसे अधिक कारगर माना जाता है। यह सर्दी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने के साथ-साथ सर्दी फिर से आपको परेशान न कर पाए, यह भी पक्का करती है। अगर आप घने और चमकदार बाल चाहते हैं तो अदरक के रस का नियमित उपयोग आपकी यह इच्छा पूरी कर सकता है। इसे आप पी भी सकते हैं और सीधे सिर की त्वचा पर भी लगा सकते हैं। आपको सिर्फ यह ध्यान रखना है कि आप शुद्ध ज्यूस सिर पर लगाएं जिसमें पानी की मात्रा बिलकुल न हो या न के बराबर हो। यह न केवल आपके बाल स्वस्थ बना देगा बल्कि यह आपको रूसी से भी छुटकारा दिला देगा। अगर आपको त्वचा से जुड़ी हुई किसी भी किस्म की समस्या है तो आप अदरक के रस को नियमित तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। अदरक के रस से आप मुहांसों से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं। स्त्रोत : वीएनआई विशेष समाचार